IND vs ENG 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, जिससे उनके डेब्यू का इंतजार और लंबा हो गया।
वैभव को लेकर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच काफी उत्साह था और उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें पहले टी20 में मौका मिलेगा। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने इस मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। अब सभी की नजरें सीरीज के अगले मुकाबलों पर रहेंगी कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका कब मिलता है।






