खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,
पाण्डुका/थाना क्षेत्र पांडुका अंतर्गत ग्राम पंचायत सरकडा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। यह घटना लगभग 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

मृतक गैंद विश्वकर्मा पिता लोकेश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष ,तो दूसरा युवक तिजेश्वर साहू पिता हेमू राम साहू उम्र 19 वर्ष दोनों युवक ग्राम रजनकटा के बताए जा रहे हैं। कौन सी गाड़ी ने टक्कर मारी अभी अज्ञात है।और फिलहाल जांच का विषय है। वही यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी कार ने ठोकर मारी है या फिर बड़ी गाड़ी ने सड़क पर बड़े बड़े चक्के के निशान देख ट्रक या हाइवा के द्वारा रौदा गया होगा।

दुर्घटना में बाइक के पर परखच्चे उड़ गए है। थाना प्रभारी पांडुका से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिए हैं कौन सी गाड़ी ने ठोकर मारी है। एक्सीडेंट किया है उसका पता लगाया जा रहा है।





