--विज्ञापन यहां--

शाला प्रवेश उत्सव में पुस्तक पाकर खिले बच्चों के चेहरे,,,,,

By NS
On: July 1, 2026 10:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,

पांडुका – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पांडुका में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रुद्राणी सेन एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष त्रिलोक साहू ,पंच पद्मिनी ध्रुव तथा अध्यक्षता शाला के प्रधान पाठक एम एल तारक ने की। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया ।तत्पश्चात नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कर उन्हें पुस्तक प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए अच्छी पढ़ाई लिखाई करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं प्रदान की। उपाध्यक्ष त्रिलोक साहू एवं प्रधान पाठक ने भी अपने संबोधन में शिक्षा का महत्व बताया और सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। इस कार्यक्रम में पालक सदस्य जीतेश्वरी साहू ,अंशु यादव, संतोषी यादव ,भारती साहू ,मीरा साहू, हुमेश साहू ,दुर्गा तारक तथा शाला परिवार से भूपेंद कुमार साहू,गोकुल निषाद, सुरेखा तारक और कार्यालय सहायक योगेश्वर प्रसाद एवं मेघा मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अभिजीत तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक गोकुल निषाद ने किया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment