--विज्ञापन यहां--

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20

By NS
On: October 6, 2026 4:41 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


लखनऊ। IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया अब टी-20 सीरीज में अपनी लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। वहीं टी-20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं।

युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिला है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। टीम में नए खिलाड़ियों को आजमाने का मौका भी मिल सकता है।

– Advertisement –

Ad image

वहीं वेस्टइंडीज की टीम भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। टीम में शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

लखनऊ में मौसम पर भी नजर

मुकाबले से पहले लखनऊ में बारिश ने थोड़ी चिंता बढ़ाई है। इकाना स्टेडियम के आसपास बारिश के बाद पानी भरने की खबर सामने आई है। हालांकि आयोजन से जुड़े लोग जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। मौसम खराब रहने की स्थिति में मैच के ओवर प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment