--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: स्कूल वैन हादसे का शिकार, 5 स्कूली बच्चे घायल

By NS
On: August 5, 2026 9:07 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अभनपुर। CG NEWS: रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में बुधवार शाम एक स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन में सवार पांच स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे बकतरा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सूर्या पब्लिक स्कूल, अभनपुर की स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में बैठे बच्चे घायल हो गए।

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी घायल बच्चों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वैन दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह क्या थी। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment