--विज्ञापन यहां--

दुर्ग-धमधा रोड लूटकांड में हत्या का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

By NS
On: August 5, 2026 8:05 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग। दुर्ग-धमधा रोड पर लूट के दौरान हुई हत्या के सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की देर रात चोवाराम लोधी अपने परिचित भूषण पटेल और प्रकाश सिंह कश्यप के साथ मोटरसाइकिल से शंकराचार्य अस्पताल जा रहे थे। रात करीब 2 बजे दुर्ग-धमधा रोड स्थित जय गजानंद ट्रक श्रृंगार के सामने काले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले विवाद किया और फिर डंडों से हमला कर मोबाइल व नकदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने प्रकाश सिंह कश्यप पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने अन्य दो युवकों से भी मारपीट कर करीब चार हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
घटना के बाद चौकी जेवरा सिरसा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने विशेष जांच शुरू की। घटनास्थल से लेकर दुर्ग, भिलाई, धमधा और आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामान और लूटी गई राशि बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी देर रात सुनसान सड़कों पर मोटरसाइकिल सवार लोगों को रोककर पहले विवाद करते थे, फिर सामूहिक रूप से मारपीट कर लूटपाट करते थे। विरोध होने पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो जाते थे।
मामले में आदर्श उर्फ लाल (19 वर्ष), निवासी कादम्बरी नगर, मोहन नगर, दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी रखी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment