--विज्ञापन यहां--

नि:शुल्क रोजगार मेला सम्पन्न, 653 उम्मीदवारों ने दिया साक्षात्कार, 352 का प्रथम चरण में चयनित

By NS
On: August 5, 2026 10:08 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


देवरीबंगला /नि:शुल्क रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। 41वें स्थापना वर्ष एव देवरी इकाई के 25वें स्थापना पर एन.एस.डी.सी., रीजनल ऑफिस भिलाई एवं राज्य कार्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।सेंटर के संचालक भरत देवांगन ने बताया कि रोजगार मेले में 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 653 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया। प्रथम चरण में 352 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया।रोजगार मेले में टेक्नो टास्क, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, विक्टर फाइनेंस लिमिटेड, टीवीएस ट्रेनिंग सर्विस, एस.आई.ए.एस. सर्विसेस (सुरक्षा गार्ड), करियर बियॉन्ड कंसल्टेंट, पुस्काल एग्रोटेक लिमिटेड, बारबेक्यू नेशन, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), एसबीआई लाइफ, विनायक एग्रो देवरी, आईसेक्ट कंप्यूटर देवरी, बालाजी ब्लड बैंक तथा फाइंड दक्ष (राजनांदगांव) सहित कुल 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की। रोजगार मेले में कंप्यूटर, तकनीकी, गैर-तकनीकी, मेडिकल, सुरक्षा गार्ड, कार्यालयीन कार्य एवं फील्ड वर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इसमें 10वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा धारक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आईसेक्ट के वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य इच्छुक बेरोजगार युवाओं ने भी रोजगार मेले का लाभ उठाया।देवरी जैसे ग्रामीण एवं आंचलिक क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आईसेक्ट कंप्यूटर देवरी की एक महत्वपूर्ण पहल रही, जिसकी सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने सराहना की।सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोहसैंटर के 25वें स्थापना वर्ष के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।विधायक कुंवर सिंह निषाद रहे मुख्य अतिथिकार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।उन्होंने पिछले 25 वर्षों से शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहें, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर विधायक ने आयोजित विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड–2026 का विमोचन किया। परीक्षा 14 से 30 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होगी। प्रतियोगिता 70 से अधिक देशों में आयोजित की जा रही है, जिसमें ₹1 करोड़ से अधिक के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।्स्क्रैच आर्ट भेंट छात्र एवं स्क्रैच आर्टिस्ट हिमांचल सोनकर ने विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद एवं दुर्ग रीजनल मैनेजर एस. पी. तिवारी को उनका स्क्रैच आर्ट चित्र भेंट किया।कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रीतम साहू (तहसीलदार, मार्री देवरी), टीकम बरसन निषाद (जनपद सदस्य), पूर्व सरपंच केशव शर्मा, कोदूराम दिल्लीवर (विधायक प्रतिनिधि), राजेश ठाकुर (प्रभारी थाना चौकी पिनकापार), सुनील गोलछा (समाजसेवी), विवेक वैष्णव (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, खेरथा महाविद्यालय), खिरोद्र पटेल (शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा) एवं बैंक स्टाफ, माधव साहू (शिक्षक एवं समाजसेवी), घनश्याम साहू (पत्रकार), यज्ञ देवांगन (शिक्षक), एस एस देवांगन एवं अमृका देवांगन सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।दुर्ग रीजनल ऑफिस से एस. पी. तिवारी (रीजनल मैनेजर), प्रशांत स्वर्णकार, जाबीर खान, आशीष बेलचंदन, दिनेश राव, धर्मेंद्र कुमार एवं किशोर कुमार उपस्थित रहे।आईसेक्ट कंप्यूटर देवरी की ओर से योगेश्वर निषाद, महादेव यादव, जितेंद्र चौबे, राजेश वासन, महेश यादव, डामन निषाद, मिथलेश निर्मलकर, खोमन, वोमेंद्र साहू, यशवंत ठाकुर, चंचल साहू, सीना वैष्णव, अर्चित दुबे, सुरेंद्र, उर्वशी सिन्हा , श्रीमती पायल देवांगन सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment