जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला से मध्याह्न भोजन योजना का चावल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ते हुए चोरी के पूरे 5 क्विंटल चावल बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, संजय नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में मध्याह्न भोजन योजना के लिए रखा गया 5 क्विंटल चावल 9 और 10 जुलाई की रात चोरी हो गया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद अकलतरा पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया।

उसकी निशानदेही पर पता चला कि चोरी का चावल संजय नगर निवासी अनिल साहू को बेचा गया था। पुलिस ने अनिल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि चारों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध बाल न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। चोरी का पूरा 5 क्विंटल चावल बरामद कर लिया गया है।





