--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को

By NS
On: July 12, 2026 9:04 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश संगठन को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आदिवासी नेता और पूर्व सांसद दीपक बैज अध्यक्ष के तौर पर दीपक बैज ने रविवार को 3 साल पूरे कर लिए हैं। आमतौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की जा रही है। हालांकि टीएस सिंह देव का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल की कोई समय सीमा नहीं है। सभी फैसले हाई कमान लेता है।

कई स्थानीय नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बाकायदा पोस्टर के साथ पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की है। आदिबाबा फैंस क्लब सरगुजा समेत कई नेताओं ने यह मांग की है। पोस्ट में लिखा है कि जिसने हर परिस्थिति में संगठन का साथ निभाया, अब समय है उनके अनुभव को नई जिम्मेदारी देने का। टीएस बाबा के नेतृत्व में मजबूत कांग्रेस।

– Advertisement –

Ad image

इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि कार्यकाल समाप्त नहीं होते। दीपक बैज की भी जब प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई तो कार्यकाल की कोई तारीख तय नहीं हुई थी। जब तक उनकी जिम्मेदारी है, वह अपना दायित्व निभाएंगे। इन पर फैसले हाईकमान लेता है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने पर टीएस सिंह देव का कहना है कि कई लोग अपने मन की बात को रोक नहीं पाते, हालांकि इस तरह की मामलों में परहेज करना चाहिए। यह सारे निर्णय हाईकमान के होते हैं, जो उन्हें लेने देना चाहिए। इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट स्थिति को अनावश्यक रूप से गड़बड़ करते हैं।

CG CRIME NEWS : मछली चोरी के विवाद में युवक की हत्या, पहले स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ाकर पीट-पीटकर मार डाला

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment