--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : पहली ही बारिश में धंसा राष्ट्रीय राजमार्ग-130C,

By NS
On: July 7, 2026 9:23 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


राजिम। CG NEWS : गरियाबंद जिले में पहली ही बारिश ने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। राजिम-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर ग्राम श्यामनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-130C का एक हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, इस सड़क का निर्माण करीब छह माह पहले ही किया गया था। पहली ही तेज बारिश के बाद सड़क धंस जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण लापरवाहीपूर्वक और मानकों की अनदेखी कर किया गया, जिसके चलते यह स्थिति बनी है।

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद लोगों ने सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने और निर्माण एजेंसी एवं संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क पहली ही बारिश नहीं झेल सकी, जिससे आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

फिलहाल सड़क धंसने के कारण आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment