--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचा

By NS
On: July 7, 2026 7:21 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत राछाभाटा गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते एक गरीब आदिवासी परिवार का कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रही कि मकान गिरने के संकेत मिलते ही परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है।

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के राछाभाटा गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने एक गरीब आदिवासी परिवार के सिर से छत छीन ली। बारिश के कारण मिट्टी से बना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि मकान गिरने से पहले परिवार के लोगों को खतरे का आभास हो गया था, जिसके बाद सभी सदस्य तुरंत बाहर निकल आए। इसी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

– Advertisement –

Ad image

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनका घर वर्षों से कच्चा था, लेकिन कई बार आवेदन करने के बावजूद आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि जरूरतमंद होने के बावजूद उन्हें योजना से वंचित रखा गया, जबकि पक्के मकानों वाले कई लोगों को आवास का लाभ मिल चुका है। अब पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता, रहने की वैकल्पिक व्यवस्था और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment