--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: ऑपरेशन क्लीन हंट में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 165

By NS
On: June 27, 2026 10:31 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


धरमजयगढ़। CG NEWS: धरमजयगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले में लंबे समय से फरार दो आरोपियों श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

मामले की शिकायत 5 दिसंबर 2024 को ग्राम चैनपुर निवासी बाल कुमारी राठिया ने थाना धरमजयगढ़ में दर्ज कराई थी। जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी के संचालकों ने महिलाओं को समूह बनाकर बैंक से 30-30 हजार रुपये का ऋण दिलवाया, उनके नाम पर दुकानें खुलवाईं और व्यवसाय से होने वाली आय अपने कब्जे में रख ली। महिलाओं को प्रतिमाह 2,700 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया, जिससे उन पर बैंक ऋण का बोझ बढ़ गया।

– Advertisement –

Ad image

इस मामले में पहले कंपनी की एजेंट मंजू चौहान सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम सिंह राजपूत को जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा और बलराम बंजारा को खरसिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली। दोनों आरोपियों पर स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 ग्रामीण महिलाओं से करीब 49.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment