--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : कल बंद रहेंगी मांस मटन की दुकानें, बिक्री करते पाए

By NS
On: June 28, 2026 1:32 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS : कबीर जयंती के मौके पर राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। नगर निगम ने आदेश जारी कर 29 जून यानी कल शहर के सभी मांस-मटन दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। निगम ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध के बावजूद बिक्री करते पाए जाने पर सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने शहर के सभी बूचड़खानों और मांस-मटन दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह फैसला राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है।

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 29 जून को निगम क्षेत्र में कहीं भी मांस-मटन की बिक्री नहीं की जा सकेगी। जोन स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक निगरानी करेंगे और प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराएंगे।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल दुकानों ही नहीं, बल्कि होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी मांस-मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर ही जब्ती और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निगम की ओर से सभी कारोबारियों से आदेश का पालन करने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि कबीर जयंती के दिन शहरभर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा और उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

CG NEWS : गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गरियाबंद में कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष आबिद ढेबर के निवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

CG NEWS: राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ

हालात – गोडमर्रा,झिटिया,फरदफोङ,किसना, रानीतराई, सिंगारपुर बीजाभाठा के ग्रामीणों की व्यथा केवटनवागांव की स्कूल और सड़क में भरा पानी,छात्र व ग्रामीण हलकान

Ramayana Part 1: THE END से उठा पर्दा! महाबली हनुमान की

अहिवारा एवं जामुल में स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान की शुरुआत, घर-घर जाकर आवेदन भरवाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर निकाला विजय मार्च

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर राहुल गांधी का हमला, बोले-

Leave a Comment