--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : बारिश से ढही दिवार, दो बच्चियों की मौत

By NS
On: June 28, 2026 11:19 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बेमेतरा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारिश से कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई, हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। राऊरपुर गांव में शनिवार रात भर बारिश हुई, रविवार सुबह यह हादसा हुआ। वंशिका कोसले (12) और राधिका कोसले (9) घर के आंगन में दोनों खेल रही थीं, तभी मलबे में दब गई। इसमें एक महिला घायल हुई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने, तूफान की चेतावनी जारी की है। अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल, मानसून प्रदेश के करीब 80% हिस्से को कवर कर चुका है। बस्तर में बारिश को लेकर सबसे बेहतर स्थिति है, फिर भी यहां 54% तक कम पानी गिरा है। वहीं राजनांदगांव समेत कई जिलों में 80% तक कम बारिश हुई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment