जामगांव आर – ग्राम नवागांव बी के राहुल साहू का कर्मभूमि की जाने की तैयारी में आज सुबह से ही माहौल बना बन गया!
यह विदाई समारोह किसी उत्सव से कम नहीं था। ग्रामीणों ने राहुल साहू को फूल-मालाओं से लाद दिया। बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते युवाओं और ग्रामीणों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। राहुल साहू के इस सम्मान से पूरे गांव का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया।
पुत्र राहुल के सेना में जाने पर विदाई के दौरान पिता नरोत्तम साहू माता पार्वती साहू और परिवार के अन्य सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। पिता ने गर्व से कहा, “आज मेरा बेटा सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे देश का बेटा बन गया है। मुझे गर्व है कि वह देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना योगदान देगा।” परिजनों ने राहुल साहू को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया।
ट्रेनिंग के लिए रवाना होते समय राहुल साहू के चेहरे पर एक फौजी वाला दृढ़ निश्चय साफ झलक रहा था। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना उनका बचपन का सपना था, जिसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
गांव के गणमान्य नागरिकों और बुजुर्गों ने राहुल साहू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर नारद साहू सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग, लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन , टेसराम साहू अध्यक्ष परी साहू समाज बेल्हारी, कविता साहू सहित, छगनलाल साहू उपसरपंच, महेश साहू ग्रामीण अध्यक्ष, अभिषेक सेन उपाध्यक्ष भाजयुमो जामगांव आर मंडल, सोमसिंह साहू, महेश मेश्राम, दाऊलाल साहू, कान्हा साहू,भीषम साहू रोजगार सहायक, प्रहलाद साहू,जितेंद्र खापर्डे, यशोदा साहू, तुषांत टंडन, भेमराज साहू, झामन कुमार, दिलीप नेताम, चंदन महलवार, गजेंद्र साहू, घनश्याम साहू, रिंकू, उमेश, पंकज, मनीष कुमार, वासु, हिमांशु, प्रवीण, ऐनु, रूपेंद्र, टीकम साहू, कुमार साहू,सहित कई मित्र, परिजन और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने राहुल साहू को उज्ज्वल भविष्य और सफल ट्रेनिंग के लिए शुभकामनाएं दीं।







