--विज्ञापन यहां--

गरियाबंद में कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष आबिद ढेबर के निवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

By NS
On: July 27, 2026 11:39 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को गरियाबंद जिले के अमलीपदर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना एवं रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने के बाद देर शाम करीब 9 बजे कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष आबिद ढेबर के निवास पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर आबिद ढेबर एवं उनके परिवार के सदस्यों ने आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया गया तथा परिवारजनों ने उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात किए ।

मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना और आत्मीय वातावरण में कुछ समय बिताया। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना, उन्हें स्नेह व आशीर्वाद दिया और पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और उनके साथ स्मृति स्वरूप तस्वीरें खिंचवाईं।

इस अवसर पर कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment