आनलाइन टास्क में अधिक मुनाफे का झांसा दे युवती से 6.30 लाख ठगे

NFA@0298
2 Min Read


आनलाइन टास्क में अधिक मुनाफे का झांसा दे युवती से 6.30 लाख ठगे


20-Mar-2026 10:04 PM

रायपुर, 20 मार्च। आनलाइन टास्क पूरा करने पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर युवती से 6.30 लाख रुपए ठग लिए। सिविल लाइन  पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

शांति नगर निवासी प्रीति तांडी 38 ने अपने साथ हुई इस ठगी की आज शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च की रात 9.30 बजे प्रीति को अज्ञात व्यक्ति ने 87980 37996 से काल किया। उसने वर्क फ्रॉम होम के तहत दिए गए टास्क पूरे करने पर अधिक मुनाफे का झांसा दिया। उसके आफर पर प्रीति ने 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे तक टास्क करते रही और बताएं अनुसार एकाउंट में रकम आनलाइन जमा करती रही। पहले तो छोटी रकम जमा कर वह मुनाफा देता रहा। बड़ी रकम जमा कराने के बाद बंद कर दिया। तब तक प्रीति कुल 6.30 लाख रुपए ट्रांसफर कर चुकी थी।  दो दिन तक मुनाफा न मिलने पर प्रीति को  ठगी का अहसास हो गया। उसने आज शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने धारा 318-4 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment