--विज्ञापन यहां--

कल्याण कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. के.एन. दिनेश और दुर्ग विवि के उप कुलसचिव राजेंद्र चौहान हुए सेवानिवृत्त; उन्हे भावभीनी विदाई दी गई

By NS
On: July 2, 2026 2:49 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग शहर की दो प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के लिए दो विभूतियों के लिए आज का दिन अत्यंत भावुक और विदाई की बेला का रहा। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. के. एन. दिनेश तथा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के उप कुलसचिव राजेंद्र चौहान आज 30 जून को अपनी लंबी और गौरवशाली सेवाओं के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर दोनों ही संस्थानों में गरिमामय विदाई समारोहों का आयोजन किया गया।
​शिक्षा जगत में डॉ. के.एन. दिनेश का अमूल्य योगदान:-
कल्याण कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में प्राध्यापक से विभाग प्रमुख के रूप में कार्यरत डॉ. के. एन. दिनेश ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने जीवन के कई दशक समर्पित किए। उनके मार्गदर्शन में हजारों विद्यार्थियों ने न सिर्फ डिग्रियां हासिल कीं, बल्कि समाजशास्त्र की बारीकियों को समझकर समाज में उच्च मुकाम हासिल किया। विदाई समारोह में कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्या और प्राध्यापक संघ ने उनके अनुशासित जीवन, मिलनसार स्वभाव और उत्कृष्ट अध्यापन शैली की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसी कड़ी में ​प्रशासनिक कुशलता की प्रतिमूर्ति रहे राजेंद्र चौहान:- वहीं दूसरी ओर, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग विश्वविद्यालय) के उप कुलसचिव राजेंद्र चौहान भी आज शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। विदाई कार्यक्रम में कुलपति, डा संजय तिवारी कुलसचिव डा भूपेंद्र कुलदीप डा मंजूषा तिरपुडे अध्यक्ष दुर्ग वि वि कर्मचारी संघ सेवानिवृत्त पूर्व उप कुल सचिव अंता राम चौरे के साथ साथ विवि के अशोक खातखेड़े, रामेश्वर देवांगन, योगेश सोनटेके, डा भावना पर्वत के साथ साथ समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में अर्जित अवकाश नगदी करण का चेक श्री चौहान को देते हुए उनके योगदान की सराहना की । वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना के शुरुआती दौर से लेकर अब तक विवि के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और छात्र हितों से जुड़े मामलों को त्वरित गति से सुलझाने में श्री चौहान की भूमिका सदैव मार्गदर्शक के रूप में याद की जायेगी की ।
दोनों सेवानिवृतों के ​दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना:-
डा के एन दिनेश और श्री राजेंद्र चौहान आप दोनों ही पंडित रवि शंकर शुक्ल वि वि में लम्बे समय तक सेवाएं दिये हैं,,,,
आप दोनों के विदाई समारोहों के दौरान उपस्थित सहकर्मियों और अतिथियों की आंखें बिदाई की बेला में नम हो आई थीं। सभी ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया , इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवं सचिव शिरीष त्रिवेदी के साथ साथ प्रदेश के सभी
विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ईश्वर से उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, मंगलमय और सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की नई पारी की शुरू वात करने की कामना की। अपने विदाई संदेश में दोनों ही विभूतियों ने संस्थान, सहयोगियों और विद्यार्थियों से मिले अपार स्नेह और सहयोग के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रगट किया गया l
उक्त जानकारी प्रदीप कुमार मिश्र
अध्यक्ष (9753017501)
छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ ने दी



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment