मासूम बच्ची को कमरे में ले जाकर किया ये गंदा काम

NFA@0298
2 Min Read


CG Crime : रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 8 मार्च की रात एक घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर के बाहर बैठी नाबालिग बालिका कुछ देर के लिए दिखाई नहीं दी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंचे, जहां बालिका रोते हुए मिली। बालिका ने परिजनों को बताया कि युवक उसे अपने कमरे में ले गया था और उसके साथ गंदा काम किया।

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी आकाश मांझी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि बच्चों से जुड़े किसी भी प्रकार के अपराध को छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देना जरूरी है, ताकि समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

– Advertisement –

Ad image

CG Sex Racket : बुटीक की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, एक क्लिक में ऐसे मिलती थीं सुंदर लड़कियां… इस कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

CG Crime : घर में अकेली छात्रा को देख बिगड़ी शिक्षक की नीयत, किया ये अश्लील हरकत, पुलिस ने भेजा जेल

 

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment