--विज्ञापन यहां--

संत कबीर स्वयं ही पूर्ण परमात्मा के संदेशवाहक… संत माखन साहेब

By NS
On: June 24, 2026 9:35 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • भनसूली(के)में कबीर प्राकट्य महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

रानीतराई।कबीर सत्संग समिति एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में संत शिरोमणि कबीरदास साहेब जी के प्राकट्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सदगुरू कबीर साहेब की 628 वी प्राकट्य महोत्सव मे मुख्य वक्ता के रूप में परम श्रद्धेय महंत माखन साहेब कबीर आश्रम दामाखेडा,विशेष वक्ता के रूप में खिलावन दास साहेब मानिकचौरी (सेलुद) दीपक साहेब एवं ताम्रध्वज साहेब ग्राम करसा (घुघवा),कबीर ट्रस्ट समिति दामाखेडा के उपाध्यक्ष प्रमोद साहेब,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।सुबह गुरु महिमा पाठ,ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन,सत्संग,भजन एवं प्रवचन पश्चात भोजन भंडारा एवं चौका आरती के साथ संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता महंत माखन साहेब ने संत कबीर स्वयं ही पूर्ण परमात्मा का संदेशवाहक बनकर आते हैं और अपना तत्वज्ञान सुनाते हैं। इस बात के साक्षी पवित्र वेद, पवित्र कुरान, पवित्र बाइबल, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब हैं।

उन्होंने आगे उद्बोधन में कलयुग में कबीर साहेब काशी में लहरतारा तालाब पर अवतरित हुए थे। लहरतारा तालाब में जल गंगा नदी का ही आता था। वर्ष 1398 (विक्रम संवत 1455) को ज्येष्ठ की पूर्णिमा के दिन कबीर साहेब कमल के पुष्प पर अवतरित हुए। इस घटना के गवाह ऋषि अष्टानंद हुए जो स्वामी रामानन्द जी के शिष्य थे। वे अपनी साधना करने के लिए तालाब के किनारे बैठे हुए थे और अचानक उन्होंने आकाश से तीव्र प्रकाश उतरता और कमल के पुष्प पर सिमटता हुआ देखा जिससे आंखें चौंधिया गई।
कार्यक्रम का संचालन धनंजय साहू एवं आभार समिति के संरक्षक पूरन साहू ने किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष किशोर साहू,महेश साहू,के के साहू,कमलेश साहू,महेंद्र हिरवानी,गैंदलाल डहरिया,बिसहत निर्मल,डा हेमंत साहू,कमलेश साहू,धनंजय साहू,गंगा साहू,बिसौहा बढ़ाई,मंगल निर्मल,भुवन बढ़ाई,लक्ष्मीनारायण साहू,उमाशंकर,मिलन सेन, फेकून तारक,गरीब दास साहू,खिलावन साहू,श्यामलाल साहू, मिलउ यादव,पंचराम साहू,शीतल दास साहू,पतिराम साहू,केवल दास मानिकपुरी,दशरथ रावत,नूतन साहू,जगदीश साहू,ईश्वर साहू,गुहलेद यादव,रामकुमार साहू,सतीश साहू,तारा साहू,दुलारी साहू, कचरी साहू, बाहरीन साहू,बसंत साहू,नंद साहू,रामा साहू,सतीश साहू,प्रीतम साहू सहित कबीर पंथी भारी संख्या में उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment