--विज्ञापन यहां--

CG NEWS :सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर

By NS
On: June 24, 2026 10:36 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। CG NEWS : गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित स्कूलों में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शासकीय कन्या शाला अमलीपदर, थाना पालीखंड, शासकीय हाई स्कूल बरगांव, थाना फिंगेश्वर, शासकीय दलगंजन, थाना गरियाबंद तथा ग्राम पंचायत जोबा में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि वे किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी या तस्वीरें साझा न करें।

– Advertisement –

Ad image

महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर चर्चा करते हुए पुलिस टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए। छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष पहल ‘अभिव्यक्ति ऐप’ के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं के मोबाइल में इसे डाउनलोड कराया गया। साथ ही आपातकालीन सेवा डायल 112 के त्वरित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा कम उम्र में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई। इसके अलावा समाज में बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य निर्माण की शपथ दिलाई गई।

गरियाबंद पुलिस के अनुसार यह जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment