--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कल,

By NS
On: June 24, 2026 8:34 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS : कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर मंथन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का गुरुवार को रायपुर दौरा प्रस्तावित है। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट सुबह 8 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दोपहर 2 बजे नियमित विमान से राजधानी पहुंचेंगे। वहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शाम 4 बजे नियमित विमान से रायपुर आएंगी।

तीनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों, कार्यकर्ताओं से संवाद और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस नेताओं के इस दौरे को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment