खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,
राजिम:/ जिले के नगर पंचायत कोपरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ पर मनमानी, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी और विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और

प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस के नेतृत्व में पहले सभा आयोजित की गई, जिसके बाद रैली निकालकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास, विकास कार्यों, पेयजल, सफाई, टैक्स वसूली सहित 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौंपा।प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार और नगर पंचायत सीएमओ

के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस नेताओं ने नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।





