--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : आरंग-रायपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन

By NS
On: July 1, 2026 9:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


आरंग-रायपुर। CG NEWS : आरंग-रायपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे रसनी पेट्रोल पंप के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल क्रमांक UP-65-EE-0562 से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रसनी पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवाया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पहुंच गए।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आशीष यादव (31 वर्ष), पिता राधेश्याम यादव, निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में रायपुर में रह रहा था।फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment