--विज्ञापन यहां--

पुरी जगन्नाथ मंदिर में आज रात से दर्शन बंद, जानिए कब खुलेंगे कपाट

By NS
On: June 27, 2026 4:37 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पुरी। Puri Jagannath Temple: ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में रविवार को आयोजित होने वाली स्नान पूर्णिमा की तैयारियों के चलते श्रद्धालुओं के लिए करीब 15 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के अनुसार शनिवार रात 10:30 बजे से रविवार दोपहर लगभग 1 बजे तक आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश और दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि 29 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पारंपरिक स्नान यात्रा (स्नान पूर्णिमा) आयोजित की जाएगी। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और तैयारियां की जाएंगी, जिसके कारण दर्शन अस्थायी रूप से स्थगित किए गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

स्नान यात्रा के दौरान तीनों देवताओं की प्रतिमाओं को गर्भगृह से बाहर लाकर विशेष वेदी पर 108 पवित्र कलशों के जल से स्नान कराया जाता है। यह पर्व भगवान जगन्नाथ के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है और इसे देखने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरविंद पाधी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन संयुक्त रूप से पूरे आयोजन की निगरानी करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं, परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन दैतापति सेवकों ने मंदिर में प्रवेश कर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत कर दी है। स्नान पूर्णिमा से लेकर नीलाद्रि बीजे तक चलने वाले इस एक माह के धार्मिक क्रम को जगन्नाथ परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment