--विज्ञापन यहां--

’12 विभाग अपने पास रखना बड़ी गलती’, CM मोहन यादव

By NS
On: June 27, 2026 6:40 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भोपाल। MP Politics : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास एक साथ 12 विभाग होना प्रशासनिक दृष्टि से बड़ी गलती है और भविष्य में यह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि किसी विभाग में कोई अधिकारी अनियमितता करता है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी जवाबदेही अंततः मुख्यमंत्री पर भी आएगी। उन्होंने कहा, “मोहन यादव जी, आपने 12 विभाग अपने पास रखे हैं। यह बहुत बड़ी गलती है। कोई अधिकारी गलती करेगा, पैसे अपनी जेब में डालेगा, लेकिन फंसेंगे आप।”

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार के सदस्यों द्वारा जमीन खरीदने से जुड़े आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में भी दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि इसमें किन कंपनियों और लोगों की भूमिका है।

अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि उनके दस साल के शासनकाल में उन पर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनके बाद मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने भी पुराने रिकॉर्ड और फाइलों की जांच कराई, लेकिन कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।

– Advertisement –

Ad image

दिग्विजय सिंह ने कहा, “मोहन यादव जी, आप भी मेरे कार्यकाल की जांच करा सकते हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मैंने ऐसा कोई विभाग अपने पास नहीं रखा था, जहां इस तरह की आशंका पैदा हो।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेताओं को खरीदने की कोशिश सफल नहीं होगी। उनके मुताबिक, जो नेता दल बदलना चाहते थे, वे पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के साथ खड़े हैं और राजनीतिक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास फिलहाल सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज संसाधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय (NRI) सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment