--विज्ञापन यहां--

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

By NS
On: June 27, 2026 3:36 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


सेलूद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27  के प्रारंभ पर ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल पहुंचे नव-प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर, फूलों की माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मारकंडे ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुलाल लगाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें, गणवेश व अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्रियां वितरित की गईं।

मौके पर मुख्य रूप  उपसरपंच राकेश साहू,  प्राचार्या  एम. बी. बंजारे, पूर्व सरपंच खेमीन साहू, सीता बंछोर, ममता ठाकुर, किरण सोनवानी, विजय टंडन सहित विद्यालय के स्टाफ,पालक व ग्रामीण उपस्थित थे। 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment