--विज्ञापन यहां--

पहले ही प्रयास में FMGE परीक्षा उत्तीर्ण कर आदित्य राज साहू ने बढ़ाया पाटन का गौरव

By NS
On: July 8, 2026 6:54 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। नगर साहू समाज पाटन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के सुपुत्र आदित्य राज साहू ने प्रथम प्रयास (1st Attempt) में FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) उत्तीर्ण कर अपने परिवार, समाज और पूरे पाटन क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
आदित्य राज साहू की इस उल्लेखनीय सफलता पर समाज के वरिष्ठजनों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रथम प्रयास में FMGE जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा पास करना उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
पूर्व महासचिव खेमलाल साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर साहू,कौशल बनपेला,कमलेश्वरी साहू, उषा साहू, संतोष साहू,अर्जुन साहू,गोपेश साहू,लालजी साहू,शशिभूषण साहू,सालिक साहू,रवि साहू,खेमीन साहू,रिंकी साहू,ललिता साहू,तनुजा साहू,सरिता साहू,बलराम साहू, ओमप्रकाश साहू,घनश्याम साहू,अनिल साहू,लक्ष्मी साहू सहित अन्य ने कहा कि यह उपलब्धि चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। सभी ने आशा व्यक्त की है कि आदित्य भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment