सरगुजा/मनीष रवि। CG NEWS : अंबिकापुर में पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक और उसकी पत्नी पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि जमीन खरीदने और पीडब्ल्यूडी का भुगतान मिलने का झांसा देकर एक महिला से 30 लाख रुपये लिए गए। रकम वापस नहीं करने और चेक बाउंस होने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांधीनगर निवासी महिला ने शिकायत की है, वर्ष 2023 में आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह और उसकी पत्नी अलका प्रताप सिंह ने भरोसे में लेकर 30 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि अब तक केवल 10 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि बाकी 20 लाख रुपये के दिए गए दोनों चेक बाउंस हो गए। पीड़िता ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





