--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: बिजली गुल होने से जिला पंजीयक कार्यालय का

By NS
On: July 8, 2026 5:53 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायगढ़। CG NEWS: रायगढ़ जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला पंजीयक कार्यालय में घंटों तक बिजली गुल रहने से रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा और कई हितग्राहियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, कार्यालय में लगा इन्वर्टर भी खराब है। समय पर उसकी मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण बिजली कटने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो सकी। इससे कंप्यूटर आधारित रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप हो गया। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों ने बताया कि वे सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शाम करीब 7 बजे तक बिजली नहीं आने से कई लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे बुजुर्ग, दिव्यांग और अन्य हितग्राहियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

– Advertisement –

Ad image

अंधेरा होने के बाद भी कई लोग बिजली आने की उम्मीद में कार्यालय परिसर में बैठे रहे। हितग्राहियों ने प्रशासन से कार्यालय के खराब इन्वर्टर की शीघ्र मरम्मत कराने तथा ऐसी स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment