--विज्ञापन यहां--

खम्हरिया (ड) में शाला प्रवेश उत्सव

By NS
On: June 17, 2026 11:41 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन,,शास. पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया (ड) में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के छाया चित्र पर तिलक लगाकर उनकी पूजा अर्चना से की गयी |

इस आयोजन में शाला की प्रधानपाठक श्रीमती कुसुम आग्नेकर द्वारा सभी बच्चों को शासन की विभिन्न प्रकार की योजनाओं जैसे नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक आदि से पालकगण एवं बच्चों को अवगत कराया एव इसे प्राप्त करने के उपाय बताये | ग्राम पंचायत के सरपंच डोनेश्वर साहू ने बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया एवं उन्हें समय के पाबंद रहते हुए कार्य करने कहा |

कार्यक्रम की अतिथि श्रीमति अरुणा ठाकुर ने बच्चों को बड़े होकर हमारे ग्राम का नाम रोशन करने तथा जीवन भर अपने संस्कार के साथ रहने की समझाईश दी| इस प्रकार सभी बच्चों को गणवेश एवं पुस्तक वितरण कर कार्यक्रम का समापन प्राथमिक प्रधानपाठक श्री पुष्कर यादव के आभार प्रदर्शन के बाद हुआ|

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस आयोजन में अध्यक्ष शिवकुमार सेन, शिक्षिका मेनका देवी सिन्हा, चंचल साहू शिक्षक विनोद देवांगन, ओमप्रकाश जोशी, रागिनी वर्मा, दिव्या एवं अधिक संख्या में पालकगण उपस्थित थे |



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment