--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS सुंदरराज पी NIA में IG

By NS
On: June 17, 2026 11:43 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ कैडर 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि सुंदरराज पी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

देखें आदेश….

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment