--विज्ञापन यहां--

Viral Video: आंगनवाड़ी में मासूम की पिटाई का

By NS
On: June 27, 2026 12:12 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नवी मुंबई। Viral Video: महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक सरकारी आंगनवाड़ी में दो साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में एक महिला मासूम को लात-घूंसे और थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि बच्ची को पीटने वाली महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। हालांकि पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह गलत निकला।

पनवेल सिटी पुलिस की जांच में सामने आया कि बच्ची के साथ मारपीट करने वाली कोई आंगनवाड़ी कर्मचारी नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां थी। पुलिस के मुताबिक, महिला अपनी दो साल की बेटी के बार-बार इधर-उधर घूमने और शांत होकर नहीं बैठने से नाराज हो गई थी। गुस्से में उसने बच्ची की पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

– Advertisement –

Ad image

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में बच्ची को कोई गंभीर या अंदरूनी चोट नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की और उनकी काउंसलिंग करते हुए भविष्य में बच्चे के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। फिलहाल इस मामले में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

घटना पर महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आते ही विभाग ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को साझा न करें।

मंत्री ने कहा कि राज्य की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाखों बच्चों और माताओं की सेवा पूरी निष्ठा से कर रही हैं। ऐसे में बिना तथ्यों की पुष्टि किए उन पर आरोप लगाना उचित नहीं है। पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment