--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई

By NS
On: June 27, 2026 2:14 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा। CG NEWS : चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में एक दर्दनाक हादसे में ठेका श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार श्याम लाल साहू के अंडर कार्यरत श्रमिक गोरेलाल कवर, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हारी खुर्द, करीब 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े।

हादसे के बाद उन्हें तत्काल प्लांट में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। हालांकि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना पर चाम्पा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं, इस सहित अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment