--विज्ञापन यहां--

Raipur Vidhansabha: आज सदन में विपक्ष का बड़ा हमला,

By NS
On: July 14, 2026 4:40 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। Raipur Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को सत्र का दूसरा दिन है, जिसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यवाही में शामिल होंगे। वहीं,डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

नक्सलवाद के मुद्दे से लेकर अविश्वास के प्रस्ताव तक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियों को लेकर आभार व्यक्त करेंगे। वहीं,विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति भी मांगी जाएगी, जिससे सदन में राजनीतिक गर्माहट बढ़ने के आसार हैं।

– Advertisement –

Ad image

सदन में गूंजेगे ये मुद्दे
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला भी सदन में गूंजेगा। इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न विभागीय पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। साथ ही प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम से संबंधित शासकीय संकल्प भी प्रस्तुत करेंगे। वहीं मंत्री टंक राम वर्मा के साथ मिलकर वे शासकीय विधि विषयक कार्यों को पुनःस्थापित करेंगे।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment