रानीतराई। ग्राम पंचायत भनसूली (के) के लोकप्रिय, कर्मठ एवं मिलनसार सरपंच प्रतिनिधि मुकेश साहू का आज जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुकेश साहू अपने सहज व्यवहार, जनसेवा की भावना और गांव के समग्र विकास के प्रति समर्पित कार्यशैली के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की जाती है।
इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत भनसूली (के) की सरपंच श्रीमती भगवती मुकेश साहू एवं ग्रामीणों सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं सफल जीवन की मंगलकामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि वे सदैव इसी तरह जनसेवा और समाजहित के कार्यों में अग्रणी बने रहें।





