--विज्ञापन यहां--

RAIPUR VIDEO : अपने ही शहर में पहचान को मोहताज मंत्री खुशवंत

By NS
On: July 10, 2026 7:51 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR VIDEO : राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में देवकीनंदन महाराज के समुख से हो रही श्रीमद भागवत कथा में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का जबरदस्त अपमान किया गया।

मामला गुरुवार का है जहां गुरु खुशवंत साहेब भागवत कथा में शामिल होने इंडोर स्टेडियम पहुंचे थे ,इसी दौरान जब मंच पर उन्हें आमंत्रित किया गया तो संचालनकर्ता ने एक नहीं बल्कि 4 बार मंत्री महोदय का नाम गलत लिया, संचालनकर्ता ना तो मंत्री महोदय को जानते थे, ना पहचानते थे, हजारों की संख्या में बस मन में जो नाम आया लेते चले गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद मंत्री के समर्थकों में भारी आक्रोश है।

– Advertisement –

Ad image

मंत्री समर्थकों का कहना है कि इस तरह का रवैया बेहद ही शर्मनाक है, सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब किसी पहचान के मोहताज नहीं है इसके बावजूद उन्हें यह अपमान सहना पड़ा। आयोजकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए था कि उनके द्वारा आमंत्रित अतिथियों को इस प्रकार बेज़्ज़त ना किया जाए। इस कृत्य के बाद से ही आयोजन समिति के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है, समर्थकों का कहना है कि यह मंत्री नहीं बल्कि पूरे सतनामी समाज का अपमान है।

ज्ञात हो कि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रायपुर जिला के प्रभारी भी है, और लगातार सामाजिक सहित राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय है। उनको कार्यक्रम में बुलाकर इस प्रकार से बेज़्ज़त करना बेहद ही शर्मनाक है। सूत्रों के अनुसार संचालनकर्ता विजय शर्मा पूज्य श्री देवकीनंदन महाराज के भाई है, इसलिए आयोजकों ने भी अब तक इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया और इस कृत्य को रफा–दफा कर दिया।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment