--विज्ञापन यहां--

RAIPUR NEWS : 21 से 23 अगस्त तक छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य

By NS
On: August 20, 2026 2:54 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR NEWS : ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय अर्जुन सिंह शेखावत स्मृति छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन टॉप कोर्ट, रायपुर में होगा।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं शहरों से लगभग 150 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग, भिलाई, रायपुर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी पिकलबॉल के विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अमित जिंदल डायरेक्टर कांक्रीट टीएमटी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पिकलबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित कटारिया एवं सचिव रुपेंद्र सिंह चौहान सहित कॉर्पोरेक्ट कनेक्ट के संदीप शर्मा, माय एफ़एम के शाजी लुकोसे, शुभम चौधरी, गगन जुनेजा एवं दिपिन मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस प्रतियोगिता का एक विशेष आकर्षण हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी होंगे। RCP Pickleball Academy के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आरिश आगा चौबे, हृदन गोयनका एवं अथर्व पांडे ने हाल ही में थाईलैंड में आयोजित Asian Junior Pickleball Championship 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अब ये तीनों खिलाड़ी 6वें छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ में पिकलबॉल को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में यह प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण पहल है। आयोजकों का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और पिकलबॉल खेल को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाना है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment