--विज्ञापन यहां--

RAIPUR: महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब,

By NS
On: July 16, 2026 2:44 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR: महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर उत्कल गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत के नेतृत्व में महिला टीम द्वारा राजधानी रायपुर के मोतीबाग चौक, आमापारा, लाखेनगर, कोटा, अवंति विहार सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर महाप्रभु के दिव्य रथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने “जय जगन्नाथ” के जयघोष के साथ महाप्रभु का स्वागत किया तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।

– Advertisement –

Ad image

इस पावन अवसर पर खम्हारडीह चौक, रायपुर में विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुजन, मातृशक्ति, युवा साथी एवं नागरिकों ने उपस्थित होकर महाप्रभु का महाप्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “महाप्रभु श्री जगन्नाथ केवल एक समुदाय या क्षेत्र विशेष के आराध्य नहीं, बल्कि संपूर्ण जगत के नाथ हैं। वे दीन-दुखियों, वंचितों और निराश्रितों के पालनहार हैं। महाप्रभु की रथ यात्रा हमें समरसता, समानता, सेवा, करुणा और मानवता का संदेश देती है। उनके दिव्य दर्शन मात्र से मन, बुद्धि और आत्मा में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा जीवन में सकारात्मकता, श्रद्धा और लोककल्याण की भावना जागृत होती है।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष ममता साहू, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सीमा साहू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुंती जांगड़े, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment