LIFESTYLE: भारत में बारिश का मौसम आते ही लोगों के चेहरे खिल उठते हैं। मिट्टी की वो सोंधी खुशबू, पकौड़े और चाय का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन जब यही बारिश कई दिनों तक रुकने का नाम नहीं लेती, तो चारों तरफ पानी भर जाता है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। ऐसे में, थक-हारकर लोग कुछ अजीबोगरीब देसी नुस्खों यानी ‘टोटकों’ का सहारा लेते हैं। आइए जानते हैं भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को रोकने के लिए आजमाए जाने वाले कुछ बेहद मजेदार टोटकों के बारे में।
गैस पर उल्टा तवा रखना
यह टोटका उत्तर भारत के कई घरों में आज भी बहुत मशहूर है। जब लगातार बारिश होती है और रुकने का नाम नहीं लेती, तो घर की महिलाएं रोटी बनाने वाले तवे को गैस या चूल्हे पर उल्टा रख देती हैं। इसके पीछे यह मजेदार मान्यता है कि जैसे-जैसे तवा गर्म होगा, आसमान के बादल भी सूख जाएंगे और बारिश रुक जाएगी।






