--विज्ञापन यहां--

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

By NS
On: July 9, 2026 11:59 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • दो साल तक झांसा देकर ऐंठी रकम, पैसे वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी; भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई

भिलाई। पूजा-पाठ, शेयर ट्रेडिंग और पारिवारिक समस्याओं का समाधान कराने का झांसा देकर करीब 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान प्रार्थिया की पहचान आरोपी पवन बधोरिया (43) से हुई थी। आरोपी ने पूजा-पाठ के जरिए समस्याएं दूर करने, शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने और अन्य बहानों से किस्तों में करीब 85 लाख रुपये प्राप्त कर लिए। लंबे समय तक कोई लाभ नहीं मिलने पर जब प्रार्थिया ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

मामले की जांच में अवैध वसूली और धमकी देने के तथ्य सामने आने पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 343/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 351(3) एवं 308(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंदौर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से बैंक खाते से लिंक एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किया गया। आरोपी को 8 जुलाई 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील:

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र, शेयर ट्रेडिंग, नौकरी दिलाने या अधिक आर्थिक लाभ का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें। बिना सत्यापन किसी को बड़ी धनराशि न दें और ऐसी किसी भी धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment