रायपुर/लंदन। GRAND NEWS : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में इस बार छत्तीसगढ़ की भी मौजूदगी देखने को मिली। छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं हरिभूमि-आईएनएच समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी लंदन स्थित ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में आयोजित सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साक्षी बने। वहीं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के गुरुचरण सिंह होरा और अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डॉ. द्विवेदी को सेमीफाइनल मुकाबले में शामिल होने पर बधाई दी है।
डॉ. द्विवेदी ने विश्व के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों का अवलोकन किया और विंबलडन जैसी विश्वस्तरीय खेल संस्कृति एवं उत्कृष्ट खेल प्रबंधन को करीब से देखा। उनकी यह यात्रा छत्तीसगढ़ में टेनिस के विकास और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रेरणा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डॉ. द्विवेदी की विंबलडन में उपस्थिति को प्रदेश के खेल जगत के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है। खेल प्रेमियों का मानना है कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से प्राप्त अनुभव निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में टेनिस को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने डॉ. हिमांशु द्विवेदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से जुड़ाव प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. द्विवेदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टेनिस को नई पहचान मिलेगी और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।
टेनिस संघ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में डॉ. हिमांशु द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, जी. एस. भांबरा, अवतार सिंह जुनेजा, हरमीत सिंह होरा, अतुल शुक्ला, सुशिल बलानी, प्रदीप मथानी, सुनील सुराणा, पाली कलश, अवतार सिंह जुनेजा, अजय पारख, हेनरी सैंटियागो, रोहिन सैंटियागो, अमरजीत सिंह चड्ढा, ऋषि बंछोर, सुरेश सुखेजा, विवेक विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार, रामावतार जैन, कैलाश दीक्षित, डॉ. दीपक कंवर, डॉ सूरज अग्रवाल, संजय शुक्ला, सुनील जैन, महेश द्विवेदी, दीपेश नेताम, अजय टांडी, डॉ अजय पाठक, गुरिंदर जुनेजा, जितेंद्र सिंह खालसा, नेल्सन जतिन कुमार, राजेश मिश्रा सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में उनकी मौजूदगी प्रदेश के टेनिस जगत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. द्विवेदी के अनुभव और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी तथा प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहतर प्रेरणा और अवसर प्राप्त होंगे।
फाइनल पर सबकी नजरें
विंबलडन 2026 का पुरुष एकल फाइनल मौजूदा समय के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच होने जा रहा है। एक ओर यानिक सिनर लगातार दूसरा विंबलडन खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेंगे, तो दूसरी ओर अलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने करियर के सबसे बड़े दौर को आगे बढ़ाते हुए लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने के लक्ष्य के साथ कोर्ट पर उतरेंगे। ऐसे में सेंटर कोर्ट पर एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है।







