भिलाई। GRAND NEWS: भिलाई के ग्रैंड ढिल्लों में आयोजित बेबी सेखरी के नामकरण संस्कार एवं माता की चौकी कार्यक्रम में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने नवजात शिशु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए भिलाई केबल के डायरेक्टर रूपम शेखरी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने बेबी सेखरी को गोद में लेकर उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चे का आगमन ईश्वर का सबसे सुंदर आशीर्वाद होता है और ऐसे अवसर पूरे परिवार के लिए खुशियों का पर्व बन जाते हैं।


कार्यक्रम में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर नवजात बालिका के सुखमय जीवन और परिवार की समृद्धि की प्रार्थना की। धार्मिक माहौल में भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
समारोह में एसीएन के पूर्व डायरेक्टर नदीम खान, पल्लव सोम सहित बड़ी संख्या में परिजन, मित्रगण और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शेखरी परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नामकरण संस्कार के दौरान अतिथियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम में पारिवारिक स्नेह, धार्मिक आस्था और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।







