--विज्ञापन यहां--

GRAND NEWS : नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्य

By NS
On: June 22, 2026 6:51 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। GRAND NEWS: दैनिक श्रमबिंदु के 40वें स्थापना दिवस एवं स्वर्गीय डॉ. आर.पी. सुखीजा की स्मृति में आयोजित “नारी शक्ति सम्मान (मिस एंड मिसेस)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, MIC मेंबर अनामिका सिंह, महुआ मजूमदार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए सभी प्रतिभागियों एवं सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, उद्योगपति और शहर की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। श्री होरा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।

श्री होरा ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना एक विकसित और समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही उन्होंने आयोजनकर्ता सुरेश सुखीजा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनके योगदान को उचित पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में इस प्रकार के प्रयास सराहनीय हैं तथा समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानित महिलाओं की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment