--विज्ञापन यहां--

Crime News: पति बना प्रेम संबंधों में बाधा, पत्नी ने

By NS
On: June 21, 2026 9:03 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


हरियाणा । Wife Killed Husband: हरियाणा के पानीपत जिले के गढ़सरनाई गांव में हुए सनसनीखेज मदन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी पिंकी ने अपने प्रेमी और रिश्ते में भतीजे लगने वाले विशाल के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक मदन को पत्नी और विशाल के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद उसने विरोध करना शुरू कर दिया था। इसी कारण दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 7 जून की रात पिंकी ने मदन को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। बेहोश होने के बाद विशाल को घर बुलाया गया। दोनों ने मिलकर मदन के हाथ-पैर बांधे, उसे कीटनाशक पिलाया और विरोध करने पर लोहे की पाइप से हमला किया। बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

वारदात को छिपाने के लिए पिंकी ने रोने का नाटक किया और बेटे के जरिए परिवार को सूचना दिलाई कि मदन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हालांकि पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी और कीटनाशक बरामद कर लिया है।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि आरोपी पिंकी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि विशाल को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment