पाटन। अटल डिजिटल सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत चुनकट्टा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चुनकट्टा की सरपंच श्रीमती रोशनी राय सहित पंचगण छत्रपाल सिंह राजपूत, दसमत बंजारे, हेमा जोशी एवं मया जोशी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोजगार मेट श्रीमती भारती यदु, हिमांशु, पशु सखी उमा जोशी, कोटवार बुधवंतीन सोनवानी, CSC VLE भागवत यदु, रोजगार गारंटी योजना के मजदूरों तथा ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में कुल 70 लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया गया। उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा। आयोजन सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।





