कानपुर। Crime News: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 450 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और सजेती पुलिस की संयुक्त टीम ने अनूपुर-परास रोड पर बरीपाल और कुरिया गांव के बीच एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली।


जांच के दौरान पुलिस को कंटेनर के अंदर बना एक सीक्रेट कम्पार्टमेंट मिला, जिसे खोलते ही भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस इस खुलासे से हैरान रह गई। कार्रवाई के दौरान जयपुर निवासी आरोपी रामसुमेर को गिरफ्तार किया गया है।
आईपीएस रामटेके के अनुसार, यह गांजा उड़ीसा के नवरंगपुर से लाया गया था और इसे छिपाने के लिए कंटेनर में खास तौर पर गुप्त कम्पार्टमेंट तैयार किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।






