सारंगढ़-बिलाईगढ़। CG Police Transfer: जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालय की शाखाओं में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी आदेश में निरीक्षक स्तर से लेकर सहायक उपनिरीक्षक स्तर तक कुल 13 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को रिजर्व केंद्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विशेष शाखा, डीसीबी/डीसीआरबी, साइबर सेल और अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
वहीं कुछ कर्मचारियों को अलग-अलग थानों और पुलिस चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।






