एमसीबी। CG NEWS: एमसीबी जिले के चिरमिरी रेंज अंतर्गत दुबछोला गांव में वन विभाग ने अवैध रूप से सेमर प्रजाति की लकड़ी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक का पंजीयन क्रमांक UP-64 H-9748 बताया जा रहा है। वाहन से संबंधित दस्तावेज और लकड़ी के वैध परिवहन संबंधी कागजात नहीं मिलने पर वन विभाग ने ट्रक को कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
एमसीबी जिले के जंगलों से लगातार अवैध रूप से पेड़ों की कटाई किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। जंगलों से कीमती लकड़ी काटकर रात के अंधेरे में दूसरे राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर भेजी जाती है।

वन विभाग को समय-समय पर इसकी सूचनाएं भी मिलती रहती हैं, लेकिन लकड़ी तस्करी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर चिरमिरी रेंज के दुबछोला गांव में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेमर प्रजाति की लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ा। लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग ने वाहन जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुबछोला क्षेत्र में सेमर प्रजाति की लकड़ी से भरा एक ट्रक मिला। हमारी टीम सुबह गश्त पर थी। वाहन चालक से लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत ट्रक और लकड़ी जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।






