--विज्ञापन यहां--

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी टकराई, चार की मौत, एक मासूम घायल

By NS
On: July 17, 2026 2:08 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


कुम्हारी । कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार एम्स रायपुर में जारी है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े CG 07 NA 0930 नंबर के ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे उनकी स्कूटी जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतकों के नाम
अमृत निर्मलकर (28 वर्ष), निवासी भिलाई-3
लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष)
याचना (7 वर्ष)
डाली (4 वर्ष)
घायल
भावेश (8 वर्ष), उपचार एम्स रायपुर में जारी।
पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment